Follow Us:

कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव तय, महाधिवेशन में बोले राहुल गांधी

समाचार फर्स्ट |

कांग्रेस पार्टी संगठन स्तर पर बहुत जल्द ही बड़े बदलाव करने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद अपनी जुबान से यह बात कही है। दिल्ली में चल रहे कांग्रेस महाधिवेशन में राहुल गांधी ने अपने भाषण में संगठन में बड़े बदलाव का जिक्र किया। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी में देश के युवाओं को राजनीति में आने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में अनुभवी और हुनरवान युवाओं की कमी नहीं है। कांग्रेस में पैराशूट से आकर नीचे उतरने वालों को टिकट नहीं दी जाएगी। 

राहुल गांधी ने कहा कि वे पंडित जवाहर लाल नेहरू के टाइम की कांग्रेस बनाना चाहते हैं।उन्होंने आशा जाहिर की कि कांग्रेस फिर से नेहरू के वक़्त की कांग्रेस बनेगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस नफरत की नहीं बल्कि प्रेम की भाषा जानती है। 

कांग्रेस के प्लेनरी सेशन में पीसीसी डेलिगेट और एआईसीसी के सदस्य मौजूदगी में कार्यसमिति के सदस्यों के चुनने के अधिकार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को दिए जाने वाले प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि राहुल अब अपनी टीम के सदस्यों के नाम खुद तय करेंगे।