Follow Us:

शिमला पहुंची सोनिया गांधी, प्रियंका के घर का करेंगी निरीक्षण

पी. चंद |

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी आज सुबह 11 बजे के करीब वाइड फ्लावरहॉल छराबड़ा पहुंची। सोनिया गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ हवाई मार्ग और चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शिमला पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद सोनिया गांधी सीधे वाइड फ्लावरहॉल छराबड़ा होटल में चलीं गई।

बता दें कि सोनिया गांधी शिमला के छराबड़ा में बन रहे प्रियंका गांधी के घर का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान एनएसजी ने होटल तथा कंस्ट्रक्शन साइट के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।