Follow Us:

UPDATE: खाई में गिरी ओवरलोडेड ऑल्टो, 4 की मौत-5 गंभीर

पी. चंद |

शिमला के बनोटी से 5 किलोमीटर दूर शारदा में एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में कार 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 1 बच्चे सहित 2 महिलाओं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में 4 से 5 लोग और भी घायल हुए, जो कि सारे गाड़ी में लद्दे थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवा दिया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे जिनमें से 3 बच्चे भी थे। फिलहाल 4 की मौत हो चुकी है और बाकी 5 की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी देवेंद्र पुत्र चेत राम चला रहे थे, जबकि बाकी सवारियों की पहचान चुनी लाल(65) पुत्र वेद राम, गायत्री (35) पत्नी कुबेर, हेमंत(28), सचिन(5), काव्या, पूनम, नर्वद के रूप में हुई है।

(ख़बर को अपडेट किया गया है, स्कूली वैन नहीं-ऑल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त)