Follow Us:

राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद ‘जोरावर सिंह’ का अंतिम संस्कार

बिट्टु सूर्यवंशी |

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए रैत निवासी जोरावर सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद जोरावर सिंह का पार्थिव शरीर देर शाम उनके पैतृक गांव पहुंचा था। शहीद जोरवर सिंह को उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी।

इस दौरान भारी जनसैलाव शाहिद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा। हज़ारों की तादाद में लोग शाहिद जोरावर सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। उनके पैतृक गांव रैत सहित आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान सेना की एक टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी।

लोग लगातार जोरावर सिंह अमर रहे के नारे लगाते रहे। इस दौरान पकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा था। कई प्रशासनिक अधिकारी भी शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।