Follow Us:

सत्य साई सेवा संगठन ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी मदद

|

मंडी: श्री सत्य सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश ने शुक्रवार को मंडी के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का आवंटन किया। श्री सत्य साई सेवा समिति मंडी के संयोजक योगेंद्र पाल सरोच ने बताया कि यह सामग्री मंडी नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त शशि पाल शर्मा के माध्यम से व्यास सदन के राहत शिविर में रह रहे 21 परिवारों को जिला रेड क्रास सोसायटी के माध्यम से वितरित किया। इसमें राशन किट व पानी की बोतलें आदि शामिल हैं। इसके अलावा मंडी शहर के सौली खड्ड के पास 19 परिवारों को उनके घर घर जाकर समिति के स्वयंसेवियों ने यह सामग्री बांटी।

इस मौके पर प्रभावितों को आने वाले दिनों में भी पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया किया तथा विपदा की इस घड़ी में उनका हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर श्री सत्य साई सेवा संगठन जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर प्यारे लाल जनेउ व संगठन के प्रदेश सेवा दल के संयोजक कुंदन शर्मा भी मौजूद रहे। प्रदेश संयोजक ने बताया कि कुल्लू व पंडोह आदि के जो बाढ़ पीड़ित हैं उनको भी जरूरी मदद दी जाएगी।