Follow Us:

शिमला में आग ने फिर मचाया तांडव, 7 मकान जलकर राख

पी. चंद |

शिमला के चौपाल से करीब 26 किलोमीटर दूर स्थित सराहला गांव में गुरुवार सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लगने से 7 मकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 18 परिवार बेघर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सराहला गांव में गुरुवार तड़के करीब चार बजे एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि इसने 7 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। सात घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।