Follow Us:

मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अंशदान

desk |

एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय शिमला ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 11 लाख 65 हजार 539 रुपये का चेक भेंट किया।

ग्राम पंचायत गैलोर खास के प्रधान संजीव शर्मा ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए एक लाख 11 हजार 111 रुपये का चेक भेंट किया।

मुस्कान फाउंडेशन नादौन के सचिव रविंदर पुरी ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम की ओर से शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 6 लाख 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इसके अलावा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक भी भेंट किया।

चिंतपूर्णी के विधायक श्री सुदर्शन सिंह बब्लू ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

कुल्लू जिले के आनी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिमला में आपदा राहत कोष के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

आईटीएल की ओर से आपदा राहत कोष में पांच लाख रुपये का अंशदान

सोनालिका समूह होशियारपुर की फ्लैगशिप कंपनी इंटरनेशनल ट्रैक्टर्ज लिमिटेड (आईटीएल) की ओर से समूह के प्रतिनिधि संजीव गांधी ने आपदा राहत कोष के लिए पांच लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

सोनालिका समूह के उपाध्यक्ष ए.एस. मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि विपदा की इस घड़ी में समूह प्रभावितों के साथ है। कंपनी ने अपने सहयोगियों और डीलर नेटवर्क के माध्यम से पुनर्वास अभियान में सहयोग का भी प्रस्ताव दिया है।