शिमला के रामपुर में झाकड़ी में एक कार के गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। एक घायल को स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात ज्यूरी के समीप लबाना गांव में कार (HP-32-0935) बेकाबू होकर खाई में लुढ़क गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक सहित 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान चालक दिनेश कुमार निवासी कोट, सवर्ण सिंह निवासी सदाना और नेपाली मूल के दीपक के तौर पर हुई है। घायलों में चमन लाल निवासी जुली और हितेश कुमार निवासी कोट शामिल हैं। ये सभी माटीधार से लबाना की तरफ जा रहे थे।
.jpeg)



