Follow Us:

विस की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला प्रवास 23 नवंबर को: डीसी

|

धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला में 23 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास निर्धारित किया गया। सामान्य विकास समिति में सभापति संजय रत्न सहित सदस्य विधायक अनिल शर्म, सदस्य विधायक रणधीर शर्मा, सदस्य विधायक जीत राम कटवाल, सदस्य विधायक दलीप ठाकुर, सदस्य विधायक आशीष शर्मा, सदस्य विधायक सुदर्शन बबलू, सदस्य विधायक चैतन्य शर्मा, सदस्य विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो शामिल हैं।

यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि सामान्य विकास समिति 22 नवंबर शाम को धर्मशाला में पहुंचेगी तथा 23 नवंबर को मीटिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की समस्त विकासात्मक गतिविधियों और गत तीन वर्षों के आय-व्यय अनुमानों के बारे में विभागीय अधिकारियों से ब्योरा मांगा जाएगा इसके साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सभी विभागीय अधिकारियों को विस्तृत जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।