नूरपुर में हुई बस दुर्घटना ने प्रदेश को हिला कर रख़ दिया है। जयराम सरकार पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और कार्रवाई करने की बात कही। किशन कपूर ने कहा कि दुर्घटना होने के 2 कारण सामने आते हैं, जिनमें एक तो ड्राइवर की लापरवाही और दूसरा सड़क का ख़राब होना हो सकता है।
इन दोनों पर ग़ौर किया जाएगा और जांच की जाएगी। दुर्घटना का जो भी कारण सामने आया उसपर कार्रवाई होगी, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा प्रदेश में न हों। वहीं, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का प्रयास किया जाएगा। बड़े दुख की बात है कि स्कूलों का नया सेशन आज से शुरू हुआ था कि पहले ही दिन बच्चों के साथ ऐसी घटना ने प्रदेश के हिला रख दिया है।
.jpeg)



