Follow Us:

हिमुडा उपाध्यक्ष नियुक्ती के बाद समर्थकों के साथ CM का आभार करने CM आवास पहुंचे यशवंत छाजटा

desk |

हिमुडा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद यशवंत छाजटा समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नाच गाने के साथ यशवंत छाजटा की नियुक्ति का जश्न मनाया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां देने की बात कही.

हिमुडा उपाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद धन्यवाद करने समर्थकों के साथ पहुंचे यशवंत छाजटा की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख ने कहा कि यशवंत छाजटा लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं.

उन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य 20 से 25 वर्ष कांग्रेस पार्टी को दिए हैं और उनकी नियुक्ति की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को भी नियुक्तियां दी जाएगी.