Follow Us:

शिमला: 200 मीटर खाई में गिरी कार, एक की मौत, 2 घायल

समाचार फर्स्ट |

शिमला के रामपुर में नोगली-तकलेच मार्ग पर बुधवार दोपहर को एक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत जबकि, 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद कार में तीनों लोग नेहरा से किन्नौर जा रहे थे। करीब सात किलोमीटर का सफर तय करने के बाद अचानक चौका नाला के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में यशपाल (45) निवासी नेहरा पंचायत बाहली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, नेहरा के ही शुभराम और छवारा निवासी गरीब सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।