Follow Us:

कांगड़ा: बैजनाथ में 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा के बैजनाथ में एक 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात का खुलासा होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग की मां नहीं है और पिता काफी समय दुकान में रहते हैं।

करीब एक सप्ताह पहले किशोरी अपने घर पर ही सो रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला आरोपी धर्मु देर शाम करीब 8 बजे नाबालिग को अपने साथ उसके घर ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता परिजनों को तब चला जब किशोरी ने कल पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजनों को पूरी बात बताई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मु फरार बताया जा रहा है।

कांगड़ा एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।