Follow Us:

कांगड़ा: पत्नि की हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार

बिट्टु सूर्यवंशी |

कांगड़ा के गगल में पत्नि की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को आरोपी जीवन ने फोन कर मृतका के पिता को बताया कि उनकी बेटी की कार्डियक अटैक से मौत हो गई है। मृतका का नाम माया देवी था और उसकी शादी 2007 में सुनील के साथ हुई थी।

सूचना मिलते ही वह अपने रिश्तेदारों के साथ अपनी लड़की के ससुराल भड़याडा गांव पहुंचे। जब उन्होंने अपनी लड़की को देखा तो उसके नाक और मुहं से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। इसके बाद मृतका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।