Follow Us:

नूरपुर हादसा: पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह

पी. चंद |

नूरपुर बस हादसे में मारे गए बच्चों के परिजनों से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुलाकात की। शुक्रवार को वीरभद्र सिंह पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे और शोक प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना-स्थल का भी जायजा लिया। 

पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व सांसद चंद्र कुमार, पूर्व मंत्री भरमौरी, नूरपुर के विधायक अजय महाजन, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रतन और केवल सिंह पठानिया भी मौजूद थे।

9 अप्रैल को कांगड़ा जिले के नूरपुर में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में 23 बच्चे और 4 वयस्कों की मौत हो गई थी।