Follow Us:

हिमाचल दिवस की तैयारी, ऐतिहासिक रिज मैदान पर जवान बहा रहे खूब पसीना

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल दिवस पर कदम से कदम मिलाने के लिए पुलिस के जवान और एनसीसी कैडेट्स ने अभ्यास शुरू कर दिया है। इसके चलते बीते कई दिनों से ही कई टुकड़ियां रिज मैदान पर परेड करती हुई दिखाई दे रही हैं। 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के मौके पर पुलिस के जवान, महिला कर्मी, ट्रैफिक पुलिस, गृह सुरक्षा बल के सिपाही, एनसीसी कैडेट्स और स्कूलों के विद्यार्थी परेड में भाग लेंगे।

इसके लिए जवान खूब पसीना बहा कर अभ्यास कर रहा है। इस बार का राज्य-स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह अब इंदौरा के बजाए अब शिमला में आयोजित होगा। पहले हिमाचल दिवस कांगड़ा के इंदौरा में रखा गया था। लेकिन नूरपूर में हुए स्कूल-बस हादसे के बाद इसे बदलकर राजधानी शिमला में कर दिया है।