Follow Us:

कांगड़ा में मनाया जाएगा जिला स्तरीय 138वां कांग्रेस स्थापना दिवस

|

कांगड़ा: जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी का 138वां स्थापना दिवस 28दिसंबर2023 को 11:00 बजे ग्लोरी पैलेस, कांगड़ा नज़दीक मटौर में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह मनकाेटिया ने बताया कि स्थापना दिवस के आयाेजन के उपरांत जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक भी होगी, जिसमें आने वाले लोकसभा के चुनावों के बारे चर्चा भी की जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश सरकार मे कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्यातिथि होंगे और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण पठानिया (मालटू) करेंगे।

इस कार्यक्रम मे हर विधानसभा क्षेत्र से एक-एक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता को सम्मानित भी किया जाएगा। आप सबसे निवेदन है कि अपने अपने विधानसभा क्षेत्र से एक-एक नाम हमे भेजने की कृपा करे, जिसकी आयु 70 वर्ष से ऊपर हो और उसने हमेशा ही कांग्रेस पार्टी का झंडा उठाया रखा हो, कृपया इस नाम की सहमति अपने-अपने विधायक से भी ले लें।जिला कांगड़ा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष,महासचिव सभी संगठनों के पदाधिकारी युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, पंचायतीराज, एनएसयूआई, सैनिक प्रकोष्ट व अन्य संगठनों के पधादिकारी सेअनुरोध है की सभी नेता इस मीटिंग में समय 11:00 बजे पधारने की कृपा करें।