Follow Us:

दिल्ली पहुंचे नाइजीरिया में फंसे तीनों हिमाचली, कल लौटेंगे घर

समाचार फर्स्ट |

नाइजीरिया में लुटेरों की कैद से छूटने के बाद हिमाचल के 3 युवक सुरक्षित दिल्ली पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि आज ये युवक दिल्ली के हिमाचल भवन में रुकेंगे और रविवार को कांगड़ा पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि नाइजीरिया में हिमाचल के 3 युवकों को बंधक बना लिया गया था, जिसके बाद उनसे 22 लाख की फिरौती की मांग की गई थी। ये तीनों हिमाचल के रहने वाले हैं और अब केंद्र सरकार की मदद से इनकी सुरक्षित वापसी हो रही है।