Follow Us:

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, TMPA भर्ती पर हो सकता है बड़ा फैसला

पी. चंद |

आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार दोपहर दो बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल परिवार के खिलाफ चल रहे HPCA मामलों को वापिस लिए जाने का निर्णय लिया जा सकता है।

इसके अलावा कंडक्टर भर्ती (TMPA) को भो कैबिनेट में है झंडी मिल सकती है। बैठक में बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने संबंधी फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में सरकार निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी करेगी। साथ ही क्रियाशील पदों को भरने की मंजूरी भी कैबिनेट में मिलने की उम्मीद हैं।