Follow Us:

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सिखाया योग

|

मंडी: महिला स्वयं सहायता समूह में योग के प्रति जागरूकता को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत मंडी शहर के पुरानी मंडी स्थित श्री सिद्ध योग आश्रम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक जिले के विभिन्न स्थानों से आई महिलाओं को योग के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। गौरतलब है कि श्री सिद्ध योग आश्रम पुरानी पिछले कई सालों से योग के प्रचार प्रसार के सतत कार्यरत है। यहां पर योग निशुल्क करवाया व सिखाया जाता है। कई लोग यौगिक क्रियाओं द्वारा स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं।

आश्रम में हेम राज चोपड़ा, रमेश कुमार ठाकुर, भावना ठाकुर व कृष्णा ठाकुर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद रही व उनके द्वारा विभिन्न प्रकार की योगिक क्रियाएं , योग आसनों की उपयोगिता को बताया गया। प्राणायाम के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया गया कि वह अधिक जानकारी व यौगिक क्रियाओं को और अधिक बारीकी से सीखने के लिए योग सिद्ध आश्रम में आएं।