Follow Us:

25 जनवरी से प्रदेश में मौसम बदलेगा करवट

|

आगामी 25 जनवरी के बाद हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी के बाद हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है तो वहीं इस दौरान प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में बारिश भी देखने को मिल सकती है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मौसम साफ़ बना रहा। वहीं आने वाले 48 घंटे में भी प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऊपरी इलाकों में इन दिनों तापमान सामान्य बने रहे, मगर प्रदेश के निचले इलाकों में खास तौर पर कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर जैसे जिलों में सुबह शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। आने वाले 25 जनवरी के बाद हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि किन्नौर कुल्लू और लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दौरान बर्फबारी हो सकती है। वहीं 29 जनवरी के आसपास हिमाचल प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में बारिश भी दर्ज की जा सकती है।