Follow Us:

ब्राहम्ण सभा की राज्य स्तरीय आम सभा बैठक जल्द बुलाई जाए

|

मंडी: ब्राहम्ण सभा हिमाचल प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में मंडी जिले से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष से मांग उठाई है कि राज्य स्तरीय आम सभा बैठक का आयोजन जल्द से जल्द बुलाया जाए ताकि सभी ज्वलंत मुद्दों पर प्रस्ताव पारित करके कोई निर्णय लिया जा सके। शुक्रवार को प्रदेश महासचिव मुंशी राम शर्मा की अध्यक्षता में संस्कार भवन जेल रोड़ मंडी में आयोजित बैठक में आम सभा की बैठक के लिए हो रही देरी पर निराशा जताई गई। साथ ही यह भी मांग प्रदेशाध्यक्ष से उठाई कि यह आम सभा की बैठक मंडी में हो तथा राज्य की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी जल्द से जल्द आयोजित किया जाए। इसमें देरी करने को लेकर भी रोष जताया गया।
इस मौके पर एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जो हर जिले में जाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करेगी व अधिक से अधिक सदस्यों को अपने साथ जोड़ेगी। इस मौके पर सभी मौजूद पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक में प्रदेश महासचिव मुंशी राम शर्मा के अलावा संरक्षक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गुण प्रकाश शर्मा, मातृ शक्ति की प्रदेशाध्यक्ष चंपा शर्मा, मुख्य प्रवक्ता के डी शर्मा, उपाध्यक्ष हेत राम शर्मा, मुख्य लेखाकार मुरारी लाल शर्मा, मुख्य संगठन सचिव नंद लाल शर्मा, संगठन सचिव बाल कृष्ण शर्मा व कृष्ण शर्मा, राजकुमारी, संजय शर्मा, तेज राम शर्मा व जयदरथ शर्मा भी शामिल हुए।