Follow Us:

बजट में नई खेल नीति का सीएम ने किया ऐलान, खेल मंत्री ने बजट की सराहना

desk |

बजट में नई खेल नीति का सीएम ने किया ऐलान, खेल मंत्री ने बजट की सराहना, कहा हर वर्ग बजट में रखा गया है ध्यान, खेल और खिलाड़ी को प्रोत्साहन देने के लिए भी सीएम ने की बड़ी घोषणा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने व्यवस्था परिवर्तन के कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। सीएम सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट को प्रदेश सरकार आयुष व युवा खेल मामलो के मंत्री यादविंदर गोमा ने ऐतिहासिक करार दिया है। गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में हर वर्ग को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है और प्रदेश में खिलाड़ियों और खेल को प्रोत्साहन देने के लिए बड़े ऐलान किए हैं।

युवा खेल व आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने दूसरे बजट में प्रदेश के सभी वर्गों का ध्यान रखा है और प्रदेश के सभी वर्गो को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई खेल नीति को मंजूरी दी है।

जगह जगह स्टेडियम बनाने सहित सभी वर्गो के खिलाड़ियों को मिलने वाले भत्तों व इनाम राशि में वृद्धि कर युवाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए है।वहीं मंत्री गोमा ने भाजपा द्वारा लगाए जा रहे कांगड़ा की अनदेखी के आरोपो पर पलट वार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने समूचे प्रदेश का ख्याल रखा है कांगड़ा में हवाई अड्डे विस्तारीकरण , पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया है किसी भी तरह की अनदेखी नहीं की गई है अनदेखी भाजपा के दिमाग में है।