Follow Us:

कल जोगिंद्र नगर में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के विशेषज्ञ डॉक्टर 

|

हड्डी रोग, ह्रदय रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, प्लास्टिक सर्जरी तथा कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श 
फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा प्रत्येक बुधवार को चौहान डायग्नोस्टिक, नजदीक सिविल अस्पताल जोगिंद्र नगर में स्पेशल ओपीडी आयोजित कर रहा है, जिसमें हड्डी रोग, ह्रदय रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, प्लास्टिक, कॉस्मेटिक, रिकंट्रक्टिव, बर्न्स एवं हैंड सर्जरी तथा कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव दीपक लट्ठ ने कहा कि इस ओपीडी का उद्देश्य जोगिंद्र नगर वाशियों को बेहतरीन स्वास्थ्य परामर्श घर-द्वार तक पहुंचाना है। इस ओपीडी का लाभ जोगिंद्र नगर वासी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फोर्टिस अस्पताल में हिमकेयर के तहत निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध हैं। दीपक लट्ठ ने कहा कि इस ओपीडी बारे अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन 9805004648 पर संपर्क कर सकते हैं।