Follow Us:

Breaking: चौपाल में बोलेरो गाड़ी हादसे की शिकार, 6 की मौत 2 घायल

पी. चंद, शिमला |

शिमला के चौपाल में एक बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायल लोगों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

हादसा चौपाल के झिकनी पुल के पास हुआ है। चश्मदीदों के मुताबिक बोलेरो कैंपर गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें राजेंद्र गाज्टा, कलावती, कलपना, शांता देवी,  देवी सिंह, सुनील की  मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग पारस और अरूण गंभीर रूप से घायल हैं।