Follow Us:

सिरमौर: संगडाह में गर्भवती महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

समाचार फर्स्ट |

सिरमौर के संगड़ाह में गवाही पंचायत में एक गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 19 साल की गर्भवती महिला ने पंचायत सचिव पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। गवाही पंचायत में सेवारत पंचायत सचिव सोम प्रकाश ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हाल ही में महिला का विवाह हुआ है।

पंचायत सचिव पर आरोप है कि उसने जंगल में जाकर उससे दुराचार किया है। जंगल में लकड़ी लेने गई पीड़िता के चीखने की आवाजें पति ने सुनी तो वह मौके पर पहुंचा। इसके तुरंत बाद आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। इसके बाद नौहराधार पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पंचायत सचिव लानाचेता पंचायत का रहने वाला है।

वहीं, पुलिस ने धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है और पुलिस छानबीन में जुटी है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।