Follow Us:

वन विभाग ने कसा शिकंजा, खैर के मौछों सहित 5 गिरफ्तार

रविंदर कुमार |

ऊना वन विभाग की टीम ने वन काटुओं के एक गिरोह को भरवाईं बीट के डंगोह जंगल से लकड़ी की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सभी लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग टीम जंगल में रात को गश्त पर निकली थी।

इसी दौरान उन्होंने नेह मोह मद, गंगू, शौकत अली, सोनू और काकी सभी निवासी डंगोह को चोरी छुपे खैर के मोच्छों की ढुलाई करते पकड़ा। उन्होंने फौरन पुलिस को मामले की सूचना दी। वन विभाग ने आरंभिक जांच में पाया है कि जंगल से खैर के करीब 14 पेड़ काटे गए हैं।

वन विभाग ने काटे गए पेड़ों की लकड़ी भी बरामद कर ली है। जिनमें से 12 के आरोपियों ने मोच्छे बना लिए थे। जबकि दो पेड़ अभी काट कर ऐसे ही फेंके गए थे। डीएफओ ऊना यशुदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।