Follow Us:

रोहतांग दर्रा में डेढ़ फीट ताजा बर्फबारी, वाहनों की आवाजाही बंद

समाचार फर्स्ट |

रोहतांग दर्रा एक बार फिर आने-जाने के लिए बंद हो गया है। यहां डेढ़ फीट तक ताजा बर्फबारी होने के बाद इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। वीरवार शाम से बदले मौसम के मिजाज के बाद प्रदेश की ऊंची चोटियां पूरी तरह से सफेद चांदी से ढक गई हैं।

इसके साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने से तापमान में भी गिरावट आई है, जिसके बाद एक बार फिर से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। वहीं लाहौल घाटी में बर्फबारी से लोगों को खेतीबाड़ी के लिए मौसम अनुकूल मिला है।

वहीं, कुल्लू घाटी में मौसम की करवट बदली है और गुरुवार रात से पूरी घाटी में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी से घाटी के तापमान भारी गिरावट आई है, जिससे घाटी में एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए है। बहरहाल, बारिश-बर्फबारी से घाटी के प्राकृतिक जल स्त्रोतों को संजीवनी मिली है।