Follow Us:

बिलासपुर: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, महिला की मौत, 6 घायल

सुनील ठाकुर |

राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि, बच्चों सहित 6 लोग घायल  हो गए है। यह दुर्घटना बिलासपुर के पंजीपीरी के पास हुई है।

घायलों को स्थानीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। दुर्घटना लगभग सुबह 4:00 बजे हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल लोगों को बाहर निकाला और उन्हें आपातकालीन 108 के माध्यम से हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायलों का उपचार बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है।  

मृतक महिला की पहचान प्रियंका रानी (37) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में कनव (7), कावेरी (3), विनाथ दीप (37), हरप्रित रानी, आकाश (37) शामिल है। कार दुर्घटना में घायल और मृतक महिला पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं।