Follow Us:

बीड़-बिलिंग के विस्तार के लिए खर्च होंगे 58 लाख, राशि जारीः RS बाली

desk |

बैजनाथ की बीड़ बिलिंग दुनिया की बेहतरीन साइट है। इसको और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए इस पर 58 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए ये राशि जारी कर दी गई है।

यह बात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने कही। उन्होंने कहा कि विभाग पैराग्लाइडिंग के साहसिक खेल को आकर्षण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। बीड़-बिलिंग दुनिया में पैराग्लाइडिंग के लिए 10 बेस्ट स्थलों में से एक है।

बीड़ में एक पैराग्लाइडिंग स्कूल तैयार है, जिसे दो महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा और जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इसका उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बिलिंग में पैराग्लाइडिंग टेक-ऑफ साइट के पास एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग हादसों को रोकने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है।