Follow Us:

ऊना: बाइक- ट्राले में जोरदार टक्कर, घायल PGI रेफर

रविंदर कुमार |

ऊना के बंगाणा में हरीनगर में बाइक-ट्राले की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार करण निवासी कंदरौर बिलासपुर अपनी बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से जा रहा था। बंगाणा के हरीनगर के समीप उसकी बाइक और एक ट्राले में जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें करण को गंभीर चोटें पहुंची हैं। गंभीर हालत में पीड़ित को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर हालत के चलते पीड़ित को चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

ड्यूटी पर तैनात डॉ. इंदू भारद्वाज ने बताया कि गंभीर हालत में घायल करण के साथ कोई अटेंडेंट न होने से अस्पताल प्रशासन ने एक होमगार्ड को भी साथ में भेजा। इमरजेंसी में एंबुलेंस मुहैया करवाई गई। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।