Follow Us:

विवाहिता ने 2 लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

सुनील ठाकुर |

बिलासपुर के भराड़ी इलाके में एक विवाहिता ने दो लोगों पर अश्लील हरकतें करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने बताया कि थाना भराड़ी में एक महिला ने दो लोगों पर रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है। दुष्कर्म के आरोपियों में एक महिला के ही गांव में उसके पड़ोस मे रहता है जबकि, दूसरा आरोपी घुमारवीं क्षेत्र का बताया गया है। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपी करीब एक महीने पहले उसे अपने साथ घर ले गए। जहां उन्होंने महिला के साथ अश्लील हरकतें कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि दोनों आरोपियों ने उसे डराया धमकाया भी था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला और दोनों आरोपी शादीशुदा हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।