Follow Us:

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पंडित नेहरु को दी श्रद्धांजलि

DESK |

आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि है। 27 मई 1964 को उनकी मृत्यु हो गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60 वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर पंडित नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने कुशल नेतृत्व व सशक्त निर्णय से आधुनिक भारत की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि नेहरू को भारत के गुट निरपेक्ष आंदोलन के अग्रदूत रहे थे।

उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू ने भारत की आजादी के संघर्ष में भाग लिया और आजादी के बाद भारत को सशक्त देश बनाने मे अपनी प्रभावी नीतियों से मजबूत नीव रखी जिस पर आज भारत एक मजबूत देश बनकर उभरा है।