➤ 2027 में हिमाचल के 8 IAS अधिकारी सरकारी सेवा से होंगे सेवानिवृत्त
➤ ओंकार चंद शर्मा 28 फरवरी और चंद्र प्रकाश वर्मा 30 सितंबर को होंगे रिटायर
➤ कृषि, बागवानी, जल शक्ति, सैनिक कल्याण और PWD के 5 वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे सेवानिवृत्त
शिमला। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 के दौरान आठ आईएएस अधिकारियों और पांच वरिष्ठ विभागाध्यक्षों की सरकारी सेवा पूरी हो जाएगी। राज्य सरकार ने अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारी निर्धारित तिथि को दोपहर बाद सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त माने जाएंगे।
अधिसूचना के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजातीय विकास एवं परिवहन तथा रोपवेज एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार चंद शर्मा 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा लोकायुक्त चंद्र प्रकाश वर्मा 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। इसी दिन पीजीआई चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) पंकज राज भी अपनी सरकारी सेवा पूरी करेंगे।
विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी, एसएसडी, जीएडी, एसडब्ल्यूडी एवं संसदीय मामले तथा स्मार्ट सिटी शिमला के एमडी और सीईओ हरबंस सिंह ब्रेस्कॉन 31 अक्तूबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
वहीं विशेष सचिव राज्य कर एवं आबकारी तथा गृह दलीप कुमार नेगी 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. पंकज ललित की सेवानिवृत्ति 31 जनवरी 2027 को होगी।
इसके अलावा निदेशक रेवेन्यू ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जोगिंदरनगर सतीश कुमार शर्मा 31 अगस्त 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कुमार कोहली 31 अक्तूबर 2027 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।
ये पांच वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे सेवानिवृत्त
राज्य सरकार ने पांच अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की तिथियां भी अधिसूचित कर दी हैं। इनमें कृषि, बागवानी, जल शक्ति, सैनिक कल्याण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
कृषि निदेशक रविंद्र सिंह जसरोटिया, बागवानी निदेशक सतीश कुमार और जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता (डीएंडएम) ई. अनिल मेहता 28 फरवरी 2027 की दोपहर को सेवानिवृत्त होंगे।
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा (सेवानिवृत्त) 31 मार्च 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
वहीं लोक निर्माण विभाग के मंडी जोन के मुख्य अभियंता ई. नरिंदर पाल सिंह चौहान की सेवानिवृत्ति की तिथि 31 मई 2027 निर्धारित की गई है।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में सभी संबंधित अधिकारियों के नाम, पदनाम और सेवानिवृत्ति की तिथियों का उल्लेख किया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपनी निर्धारित तिथि को दोपहर बाद सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त माने जाएंगे।



