Follow Us:

हिमाचल में मानसून सीजन में सामान्य से कम बरसे बादल

desk |

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दस्तक के बाद एक बार फिर इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। जून से जुलाई माह तक सीजन में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में 12 व 13 जुलाई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। जिला कांगड़ा,शिमला और मंडी को छोड़कर अन्य जिलों में सीजन में इस बार माइन्स 25 मिलीमीटर कम वर्षा हुई है।गत 24 घण्टों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान कसौली में 40mm, पांवटा साहिब में 20mm, नाहन में 12mm और धर्मशाला में 10मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।सोलन शिमला और मंडी में गत 24 घण्टों में वर्षा नही हुई है ।इस मानसून सीजन में माइन्स 25 मिलीमीटर कम बारिश हुई है।

वही जुलाई माह में शिमला,कांगड़ा व मंडी में सामान्य से 20%अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जुलाई माह में मंडी में 80% शिमला में 60%अधिक वर्षा हुई है। आज रात के बाद मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। शिमला,सोलन चंबा,कांगड़ा,ऊना,बिलासपुर व ऊना के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है जिसके लिए विभाग ने 12 व 13 जुलाई को अलर्ट भी जारी किया है। 14 व 15 जुलाई को बारिश में कमी आएगी। इस बार मानसून सामान्य रहने की संभावना है।