Follow Us:

शपथ समारोह में नहीं पहुंचे कांग्रेस पार्षद, खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कसा तंज

बिट्टु सूर्यवंशी |

नगर निगम में मनोनीत पार्षदों की ताजपोशी के दौरान नहीं पहुंचने पर खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर कोंग्रेस के पार्षदों, मेयर और डिप्टी मेयर पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट कर सदन की गरिमा को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षदों ने शपथ समारोह का  बायकॉट कर अपनी नकारात्मक सोच ज़ाहिर की है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि अब सदन में 8 पार्षद बीजेपी के हैं और अब यह पार्षद नगर निगम  में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में नगर निगम में भाई-भतीजावाद पनपता रहा और विकास की बजाय धर्मशाला के साथ होता रहा अन्याय ही हुआ। नगर निगम में पांच पार्षद जो चुने गए हैं वह अच्छा काम करेंगे और निगम के भ्रष्टाचार पर लगाम लागएंगे।

उधर, नगर निगम की मेयर रजनी ब्यास ने 'सामाचार फर्स्ट' को बताया कि निगम के जो अधिकारी हैं वह कोंग्रेस के पार्षदों को साइड लाइन कर रहे हैं। कोंग्रेस के पार्षदों ने कोई बॉयकोट नहीं किया। उन्होंने कहा कि पहले शपथ समारोह की योजना निगम के हॉल में करने की थी लेकिन, अचानक कल स्थान बदल कर नगर परिषद हॉल में किया गया और इसकी सूचना किसी भी कोंग्रेस पार्षद को नहीं दी गई जिस कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई।

कपूर ने कहा कि नगर निगम में कोई भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। जो जिस प्रकार का चश्मा पहनेगा   उसे वैसा ही दिखाई देगा। कपूर को अगर लगता है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार हुआ है तो वह इस बात को साबित करके बताएं।