Follow Us:

आज महिला कांग्रेस दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा

desk |

29 जुलाई यानि आज महिला कांग्रेस दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है. देश के कोने कोने से महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेंगी और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे इस दौरान हिमाचल प्रदेश से भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल दिल्ली के लिए रवाना. महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल के नेतृत्व में हिमाचल महिला कांग्रेस का यह दल आज होने वाले बड़े आंदोलन में हिस्सा लेगा.

हिमाचल कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आवाहन पर वह दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा. उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशों से महिला कांग्रेस कार्यकर्ता इस आंदोलन में जुटने के लिए दिल्ली पहुंच रही है.

जैनब चंदेल ने कहा कि इसी कड़ी में हिमाचल से भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रही हैं. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने और प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में महिला कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगी.