Follow Us:

परमार जयंती पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि

Desk |

  • बोले परमार के सपनो का हिमाचल बनाने के लिए सरकार लेगी अगले छ महीने कड़े फैसले,
  • हिमकेयार योजना में हो रही थी गड़बड़ियां, इसलिए निजी अस्पतालों में एंपेनलमेंट को किया बंद,
  • आपदा में 700 करोड़ का नुकसान,50 से अधिक लोग लापता।

भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ यशवंत सिंह परमार की 118वीं जयंती पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके अलावा विधान सभा के पुस्तकालय में भी उनकी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, पूर्व सदस्य सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार के सपनों को साकार करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है जिसके लिए सरकार कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश को 2027 तक आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार कुछ कड़े फैसले लेने वाली है है जिसमें जनता का सहयोग भी चाहिए होगा।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर योजना की निजी अस्पतालों में एंपेनलमेंट को बंद किया गया है योजना का सरकारी अस्पतालों में लाभ मिलता रहेगा। योजना को पूर्व भाजपा सरकार के समय में बिना सोचे समझे लागू किया था और अब इसमें गड़बड़ियां सामने आई हैं जिसके बाद इसमें कुछ सुधार किया गया है ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ मिल सके।

वहीं हाल ही में प्रदेश में आई आपदा में प्रदेश को 700 करोड रुपए का नुकसान हुआ है और 50 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।