Follow Us:

कसौली गोलीकांड: आरोपी वियज ठाकुर को 5 दिन के रिमांड पर भेजा

पी. चंद |

कसौली गोलीकांड के मुख्य आरोपी विजय ठाकुर कोर्ट ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से ग़िरफ्तार किया था और उसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे हिमाचल लाया गया था। शुक्रवार को उसे कसौली अदालत में पेश किया गया जहां कोर्ट ने ये फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने जिस हथियार से गोली चलाई थी वे अभी तक गिरफ्त में नहीं लिया गया है।

ग़ौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद कसौली में अवैध निर्माण को हटाने गई TCP की टीम एक होटल मालिक विजय ने गोलियां चलाई। इस गोलीकांड में एक महिला अधिकारी की मौत हो चुकी है, जबकि पीडब्ल्यूडी अधिकारी घायल है। आरोपी मौके से ही फरार हो चुका था, जिसे गुरुवार को पकड़ा गया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के लताड़ लगाई थी।