Follow Us:

कसौली गोलीकांड में CM ने तोड़ी चुप्पी, सफाई देते हुए पूर्व सरकारों को घेरा

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कसौली गोलीकांड में चुप्पी तोड़ दी है। शुक्रवार को जयराम ठाकुर ने सफाई देते हुए कहा कि कसौली जैसी घटनाएं दोबारा कभी नहीं होने दी जाएंगी। भविष्य में अवैध निर्माण और कब्जे हटाने के लिए मानक तय किए जाएंगे और अदालत के आदेशों की पालना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट खुद कसौली गोलीकांड की निगरानी कर रहा है। सरकार ने डिविजनल कमीश्नर की जांच बिठाई है जो कि 15 दिनों में जांर रिपोर्ट सौंपेंगे। साथ ही गोलीकांड का जरिया बनने वाले अवैध निर्माण का ठीकरा मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकारों पर फोड़ा। जयराम ठाकुर ने कहा कि अवैध निर्माण 3 महीने का नतीजा नहीं है। पूर्व सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।