Follow Us:

अवैध कब्जे पर विभाग ने कसा शिकंजा, सेब के बगीचे पर चली आरी

पी. चंद |

कोर्ट के आदेशों के बाद शिमला में वन मंडल रोहड़ू में  सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे छुड़ाने का अभियान जारी है। वन मंडल रोहडू की एसआईटी ने आज जुब्बल तहसील के पहाड़ गांव वह बढाल, में 2396 पौधे काटे,  इस कार्यवाही में प्रताप चौहान,  प्रमोद सोटा दोनों के कुल 750 सेब के पौधे  काटे गए यह दोनों पहाड़ गांव के हैं।

इसके अलावा सुरेंद्र  घमटा संदीप घमटा व सुरेंद्र मेहता के 896 पौधे काटे गए साथ ही बढाल गांव में 750 अवैध पौधे काटे गए।कटान के समय इसका कोई भी मालिक मौजूद नहीं था।