Follow Us:

मानसून कह रहा अलविदा, अब कर लें सर्दी की तैयारी

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में मानसून अब अलिवदा कह रहा है। बारिश भी थमने वाला है। ऐसे में अब सर्दी की तैयारी कर लें। हल्की ठंड का मौसम उत्तरी क्षेत्रों में 15 सितंबर के बाद शुरू हो जाता है। नवंबर से फरवरी पारा गिरता रहता है। दिसंबर और जनवरी सबसे ठंडे महीने रहते हैं।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुसार छुटपुट बारिश के साथ आने वाले कुछ दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहेगा।
बता दें कि पूरे मानसून सीजन में पूरे प्रदेश के 2 जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान के अनुसार कांगड़ा जिले में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां 1487 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई है। वहीं, लाहौल स्पीति में सबसे कम, 86 .7 मिली मीटर बारिश हुई है। हालांकि दोनों जगह ही सामान्य से कम बारिश हुई है। शिमला को छोड़कर सभी जिलों में अब तक तक सामान्य से कम हुई है।