Follow Us:

फोरलेन प्रोजेक्ट पर बैठक में CM ने रख़ा जनता का पक्ष, सड़क सुरक्षा पर भी दिया बल

पी. चंद |

प्रदेश में फोरलेन प्रोजेक्ट के चलते कई परिवार को आशियानें उजड़ने की काग़ार पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की टीम के सामने लोगों को समस्याएं रखी और कहा कि भूमि अधिग्रहण के कारण अपना व्यवसाय और अजीविका खोने वाले व्यक्तियों को समुचित मुआवज़ा प्रदान कर उपयुक्त पुनर्वास सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। ये बात मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को केंद्रीय दल के साथ हुई एक बैठक पर रखी।

साथ ही जयराम ठाकुर ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के अलावा राज्य में क्रियान्वित की जा रही फोर-लेन परियोजनाओं के निर्माण के दौरान वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए विशिष्ट सड़क सुरक्षा प्रावधानों की कड़ाई से पालना की जानी चाहिए। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और संचार के सीमित साधनों के कारण राज्य में सड़कें आवागमन का मुख्य साधन हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सभी फोर-लेन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाई जाएगी। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी स्वीकृतियां शीघ्र जारी की जाएं। राज्य में एक मजबूत सड़क नेटवर्क पर्यटन क्षेत्र को विशेष तौर पर प्रोत्साहित करेगा।