Follow Us:

डिस्चार्ज के बाद भी पेशंट ने नहीं छोड़ा स्पेशल वॉर्ड, डॉक्टर ने पुलिस में दी शिकायत

पी. चंद |

IGMC में जहां एक ओर स्पेशल वार्ड के लिए मारामारी रहती है, वहीं, कुछ पेशंट ऐसे भी हैं जो डिस्चार्ज होने के बाद भी स्पेशल वार्ड को छोड़ने का नाम नहीं लेते। ऐसा ही एक महिला पेशंट पिछले 60 दिनों से स्पेशल वॉर्ड में है और उसे 3 बार डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन, महिला पेशंट वार्ड छोड़ने का नाम नहीं लेती। इसी संदर्भ में शुक्रवार को डॉक्टर ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई और वॉर्ड खाली करवाने को कहा।

जानकारी के मुताबिक, महिला पेशंट आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड नंबर 624 में भी भर्ती है। डिस्चार्ज होने के बाद भी महिला यहां वार्ड की करीब 60 हजार रुपए पेमेंट भर रही है। यहां तक की मेडिकल बोर्ड ने महिला को डिस्ट्रिक अस्पताल के लिए भी रेफर कर दिया है। लेकिन बावजूद इसके पेशेंट यहां से जाने का नाम नहीं ले रहा। अब प्रशासन ने परेशान होकर मामला पुलिस में दे दिया है।