Follow Us:

ऊना: गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से जली दुकान, लाखों का नुकसान

रविंदर कुमार |

ऊना के अंब-हमीरपुर रोड पर शुक्रवार देर रात एक दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से दुकान बुरी तरफ से ध्वस्त हो गई। जबकि, इस हादसे में दो लोगों को हल्की चोटें भी पहुंची है। आगजनी में पीड़ित दुकानदार का दो लाख के नुकसान का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार आशीष कुमार निवासी वडुही जो की अम्ब में हमीरपुर रोड  पर दुकान करता है। देर रात उसकी दुकान पर गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।  उधर एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।