Follow Us:

शिमला: ठियोग के छैला में गहरी खाई में गिरी कार, 6 की मौके पर मौत

पी. चंद |

शिमला के ठियोग में छैला में रविवार दोपहर एक निजी गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में 6 लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक  ठियोग से छैला के बीच खोलगली के पास कार (HP-63-B-0227) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस कार में 6 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी की मौत हो चुकी है। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष बताए जा रहे हैं। सभी मृतक सुन्नी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वहीं, सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। खोल गली में जिस जगह पर यह कार गिरी है उस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।