Follow Us:

ऊना: अज्ञात वाहन ने रौंदी स्कूटी सवार महिलाएं, एक की मौत, 1 घायल

रविंदर कुमार |

ऊना के नंगल रोड पर पुल के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य महिला घायल हुई है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जबकि, पुलिस ने एक ट्रक को शक के आधार पर जांच पर रोका है। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

हादसा इतना दर्दनाक था कि बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों महिलाएं आपस मे मां-बेटी बताई जा रही है। उधर, एसपी दीवाकर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।