Follow Us:

शिमला: चिड़गांव में आग ने मचाया तांडव, राख के ढेर में तब्दील हुआ घर

पी. चंद |

शिमला के रोहड़ू में चिडगांव के कुंज वाणी गांव में आगजनी से एक घर जलकर राख हो गया। आगजनी से 15 लाख का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक इस भीषण आगजनी में घर में रखे सामान सहित ज्वैलरी भी जलकर राख हो गई। रोहड़ू क्षेत्र में आज ये  आगजनी की दूसरी जबकि, इस साल की ये छठी घटना है।