Follow Us:

कर्नाटक की आंच: हिमाचल में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, सभी जिलों में अलर्ट

पी. चंद, शिमला |

कर्नाटक की सियासी आंच से देश के कई राज्य तपने लगे हैं। सरकार बनाने को लेकर बदले घटनाक्रम से कांग्रेस बेहद ही आक्रोशित है। कांग्रेस ने राज्यपाल द्वारा बीजेपी को सरकार बनाने के न्यौता देने और बीएस येदियुरप्पा को सीएम बनाए जाने को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। अब कांग्रेस हाईकमान की तरफ से सभी प्रदेश के अध्यक्षों को व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन का निर्देश दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर राज्यपाल के फैसले के विरोध में प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस के पदाधिकारियों को पहले ही बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन के निर्देश दे दिए गए हैं।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की तैयारियों को देखते हुए प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। प्रशासनिक स्तर पर सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।