Follow Us:

20 मई को शिमला आ रहे हैं राष्ट्रपति, तैयारियां जोरों पर

पी. चंद, शिमला |

देश के राष्ट्रपति शिमला प्रवास पर पहुंचने वाले हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा-व्यवस्था समेत तमाम इंतजाम दुरूस्त कर लिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा प्रबंध चाकचौबंद हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए 20 मई को शिमला पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह 4 दिनों तक शिमला स्थित सरकारी निवास रिट्रीट में रहेंगे और 24 मई को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति निवास में जोर-शोर से सजावट का काम चल रहा है। राष्ट्रपति को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

गुरुवार को भी मुख्यमंत्री ने आला अधिाकरियों के साथ राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर बैठक की थी और सुरक्षा की समीक्षा भी की। शिमला में राष्ट्रपति के आगमन से सामान्य जन-जीवन और यातयात में रुकावट ना हो इसके लिए भी प्लान तैयार कर लिया गया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पहले की तरह ही सुचारू रूप से चलती रहेगी। डीसी शिमला अमित कश्यप ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा-व्यवस्था से लेकर आम शहरी की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।